स्वच्छ भारतअभियान में सामाजिक संस्थाएं सहभागी होकर जनगरण में जुटी
स्वच्छ भारत अभियान में सामाजिक संस्थाएं सहभागी होकर जनगरण में जुटी ठाणे [ युनिस खान ,5 दिसंबर 2020] देश में स्वच्छता अभियान के तहत स्थानीय निकायों ओर शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने की प्रतिस्पर्धा शुरू है। इस अभियान में सामाजिक संस्थाएं भी सीमित संशाधनों के सहारे योगदान देने में पीछे नहीं हैं। ठाणे की शिवशांति प्रतिष्ठान , संस्कार एज्युकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से साप्ताहिक स्वच्छता अभियान शुरू कर अपने परिसर को स्वच्छ बनाये रखने के लिए जनजागरण किया जा रहा है। शिवशांति प्रतिष्ठान व रूद्र प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि शासन , प्रशासन की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। काफी प्रयासों के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिल रही है। लोगों के आरोग्य के लिए परिसर को स्वच्छ रखना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से शिवशांति प्रतिष्ठान व संस्कार एज्युकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट स्वच्छता अभियान शुरू किया है ठाणे के श्रीनगर स्थित परिसर में अपना चौथा स्वच्छता अभियान पूरा किया है।संस्था द्वारा ल...