शहर में कोरोना पोजिटिव 395 नए मरीज मिले ,4 की मृत्यु

युनिस खान ,

ठाणे,[19 सितम्बर 2020] शहर में आज कोरोना संक्रमित 395 नए मरीज मिले है। कोरोना से चौबीस घंटे में 4 मरीजों की मृत्यु हुई है। शहर में अब तक 2 लाख 61 हजार 251 लोगों की जांच की गयी हैं। चौबीस घंटे में 395 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आये है। आज 470 कोरोना मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दी गयी है। अब तक 27 हजार 786 मरीजों को उपचार के बाद स्वास्थ्य होकर घर लौटे है।  कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य होने का प्रमाण 86 फीसदी है। शहर के विविध अस्पतालों में 3 हजार 765 मरीजों का उपचार शुरू है। शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 926 पहुँच गयी है। 

Comments